Connect with us

वाराणसी

एक महीने बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

5 लाख 50 हजार रुपये कीमत की टाइटन नेबुला गोल्ड घड़ी का चोरी के 1 महीने बाद भी सुराग नहीं 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बटुक धाम कॉलोनी में स्थित होटल जानकी विला में गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले मनोज कुमार ओझा अपने परिवार के साथ 15 अगस्त को आए थे। 15 से 17 अगस्त तक काशी के बटुक धाम कॉलोनी स्थित होटल जानकी विला में अपने परिवार के साथ ठहरकर काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन किया। उनके होटल के कमरे से उनकी 5.5 लाख रुपये कीमत की घड़ी चोरी हो गई। जब उन्होंने होटल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया, तो उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया।

Loading...

होटल से घड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस को लिखित देकर मनोज परिवार के साथ हरियाणा चले गए। इस मामले में 33 दिन बाद भेलूपुर थाने में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। मनोज ने बताया कि उनकी 5 लाख 50 हजार रुपये कीमत की टाइटन नेबुला गोल्ड घड़ी थी। इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page