Connect with us

वाराणसी

दो बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मंडुवाडीह थाने के करीब केपी सोनकर स्कूल में हुई एक लाख 5 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गई थी, और सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ के बाहर पकड़ा। उनके कब्जे से 54,800 रुपये बरामद किए गए हैं।

Loading...

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मंडुवाडीह थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक विद्यालय के रोशनदान से घुसे किशोर अंदर रखे बैग से रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मंडुवाडीह पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर 54 हजार 8 सौ रुपये बरामद किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page