Connect with us

वाराणसी

बनारस की बेटी को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

“एस बी सिंह स्पोर्टस अकादमी” की आयुषी ने हाई जंप स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान

अकादमी संग वाराणसी का नाम किया रोशन

“एस बी सिंह स्पोर्टस अकादमी” की प्रशिक्षु आयुषी यादव ने गाजियाबाद में संपन्न राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में हाई जंप स्पर्धा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था के निदेशक परितोष नारायण सिंह ने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है। आयुषी चौबेपुर क्षेत्र के बरथरा ग्राम की निवासी हैं और विगत तीन साल से संस्था से जुड़ी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आयुषी की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित भी‌ किया।बता‌ दें‌ कि, वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के हडियाडीह मुनारी मोहांव मार्ग पर स्थित ‘एसबी सिंह स्पोर्ट्स अकादमी’ फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग जैसे खेलों का प्रशिक्षण देने में शहर का सबसे सर्वोत्तम स्पोर्ट्स अकादमी है।

कोच प्रमोद यादव ने बताया कि,‌ “हमारे अकादमी में 10 से 18 साल तक के बच्चों के लिए हर खेल की उचित व्यवस्था है। इसके लिए हर खेलों के अलग-अलग कोच हैं। समय-समय पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग भी किया जाता है।

Advertisement

“अकादमी के चैयरमेन परितोष सिंह ने बताया कि, “एसबी सिंह स्पोर्ट्स अकादमी’ में इस समय 160 बच्चे खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें 70 बच्चे एथलेटिक्स, 35 फुटबॉल, 30 क्रिकेट और 25 बच्चे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण विभिन्न कोच के नेतृत्व में प्राप्त कर रहे हैं।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page