Connect with us

पूर्वांचल

विश्र हिन्दू युवा संघ के अध्यक्ष ने नवागत डीएम से की शिष्टाचार भेंट

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद में गुरुवार को विश्व हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य सेठ ने नवागत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से मुलाकात की। उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति को समाज में बढ़ावा देने, नवयुवकों को जागरूक करने तथा जात-पात से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मर्यादा पर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान समाज की समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।

उन्होंने अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की खुदाई के कारण सड़कों और गलियों की दुर्दशा के बारे में बताया, जिससे नगरवासियों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। इसके अलावा पेय जल आपूर्ति, बिजली की सुचारु व्यवस्था और सफाई को लेकर भी चर्चा की।

Loading...

इस अवसर पर विश्व हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को जगतजननी मां शीतला जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस मुलाकात के दौरान संघ के संरक्षक ज्ञानचंद्र जयसवाल, महासचिव शिवम सेठ, कृष्ण सिंह, उमेश चंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page