Connect with us

पूर्वांचल

जंगली जानवर के हमले में आधा दर्जन ग्रामीण घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में बीती रात एक जंगली जानवर भेड़िया ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गये। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। जबकि गांव में पहुँचे डीएफओ काशी वन्य जीव क्षेत्र दिलीप श्रीवास्तव ने सियार होने की पुष्टि की। वही भेड़िया होने के सम्बंध में अफवाह बताया।

जंगली जानवर के हमले से घायल शारदा पाठक ने बताया कि मैं लछु ब्रम्ह बाबा मंदिर से आरती कर के आ रहा था। गांव में जब आया घर से 200 मीटर पीछे एकाएक सियारनुमा एक बड़ा जानवर आया और पीछे से हमला कर दिया और पैर से खून का रिसाव ज्यादा होने लगा। प्राइवेट हॉस्पिटल से उपचार कराने के बाद घर वापस आ रहा था और फिर उसी जानवर ने मुझ पर हमला करना चाहा लेकिन ग्रामीण मौजूद थे जिससे वह हमला नही कर पाया और भाग गया।

लक्ष्मणगढ़ गांव में रविवार की रात को जंगली जानवर भेड़ियाँ के हमले से शारदा पाठक, कल्लू गोड़, अनीश पाण्डेय, निखिल पाण्डेय सहित दो बकरी घायल हो गये थे। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर चौकस हो गये। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र मय फोर्स पहुंच गए और ग्रामीणो संग काफी खोजबीन किया। जंगली जानवर का कहीं पता नहीं चल पाया। कुछ लोग भेड़ियाँ के आकार का जानवर बता रहे है तो घायल हुए लोग भेड़िया बता रहे है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page