Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली एसपी का नया फरमान, सादे वेश में रोजाना बसों में यात्रा करेंगे दो महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाओं और सुरक्षा को देखते हुए चंदौली जिले में एक नया फरमान जारी किया है। जिसके अंतर्गत जनपद में चलने वाली बसों में दो महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी सादे वेश में रोजाना यात्रा करेंगे। इस दौरान संदिग्ध और मनचलों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी तरह की अवैध गतिविधि पर फौरी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाली बसों की सूची तैयार करें। रोज दो महिला और एक पुरुष कर्मी सादे ड्रेस में बस में यात्रा करते हुए संदिग्ध और मनचले लोगों पर नजर रखेंगे। किसी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना थाने को देने के साथ ही फौरी तौर पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के इस कदम से जहां आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी वहीं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी फैसला काफी अहम साबित होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page