पूर्वांचल
पशु और शराब तस्करी क्षेत्र में हावी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
इलिया (चंदौली)। स्थानीय पुलिस की मिली भगत से पशु तस्करी की तरह शराब तस्कर भी क्षेत्र में पूरी तरह से हावी है। बॉर्डर क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से आए दिन पशुओं तथा शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। जबकि स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बिहार में पशु तस्करी पर जहां खुला छूट है वहीं शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है। मवेशियों को बिहार की सीमा में प्रवेश हो जाने पर तस्कर पूरी तरह से स्वतंत्र हो जाते हैं। वहीं शराब ले जाने वाले बॉर्डर पर पहुंचते ही पूरी तरह से चौकन्ना होकर चोरी छिपी यह खेल आए दिन करते हैं।
शनिवार को भी तस्कर अवैध शराब की खेप बोरे में लेकर बाइक द्वारा मालदह पुल के रास्ते होते हुए बिहार में जा रहे थे कि यूपी बिहार बॉर्डर महदाइच पहुंचते ही पुलिस बाइक सवार को रोककर पास में लिए बोरे को चेक करने लगी तो भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बिहार के कैमूर जिला की पुलिस के हाथ लगी।
सवाल यह उठता है कि खुद कस्बा से अवैध शराब लेकर तस्कर मालदह पुल के पास बॉर्डर पर बैरियर को पार करते हुए बिहार में प्रवेश कर रहे हैं और इलिया पुलिस ऐसे कारनामों से पूरी तरह अनजान बनी हुई है। यहां की पुलिस के लिए यह कोई नई बात नहीं है पशु तस्करी तथा शराब की तस्करी के खेल में माहिर इलिया पुलिस के कारनामा जग जाहिर है। शनिवार की घटना के बाद पूरे इलाके में इलिया पुलिस के चर्चाओं का बाजार गर्म है
