Connect with us

पूर्वांचल

जौनपुर : शीतला चौकिया धाम का होगा सुंदरीकरण

Published

on

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित शीतला चौकिया धाम को अब पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्य गेट और गर्भ गृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार द्वारा 6 करोड़ 44 लाख की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली किस्त तीन करोड़ जारी कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का सर्वे किया जा रहा है। एक अक्टूबर के आस-पास कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शीतला धाम के मुख्य गेट की सीढ़ियां जर्जर हो चुकी हैं। पर्यटकों के मद्देनजर अब चौकियां धाम की मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। गर्भ गृह के चारों तरफ नवीनीकरण, तालाब के सीढ़ियों का मरम्मत होगी। बता दें कि, जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वोत्तर की दिशा में मां शीतला चौकियां धाम है। मां शीतला का दर्शन-पूजन चौकियां धाम में करने के बाद ही विध्यवासिनी (विंध्याचल माई) देवी का दर्शन करने पूर्वांचल के ज्यादातर श्रद्धालु जाते हैं। मान्यता है कि यहां के बाद ही विंध्यधाम जाने पर लोगों की मनोकामना पूरी होती है। शीतला माई और विंध्यधाम का दर्शन करने हर साल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

शासन की ओर से छह करोड़ 44 लाख रुपये स्वीकृति कर दिए गए हैं। जिसमें पहली किस्त तीन करोड़ जारी कर दिया गया है। प्रभारी प्रर्यटन अधिकारी मनोकामना राय चौकियां धाम को पयर्टन के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्य गेट व गर्भ गृह से लेकर मंदिर परिसर का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए शासन की ओर से छह करोड़ 44 लाख स्वीकृत हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page