Connect with us

अपराध

गाजीपुर : आरपीएफ जवानों की हत्या मामले में चार शराब तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले आरपीएफ जवानों की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

सूत्रों के अनुसार, घायल बदमाश प्रेमचंद (35) निवासी बघौतीपुर बिहटा पटना बिहार का रहने वाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि बीते दिनों दोनों आरपीएफ के दो जवानों की हत्या शराब तस्करों द्वारा ही की गई थी।

माना जा रहा है कि आरोपी शराब तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसमें हस्तक्षेप करने के कारण दोनों आरपीएफ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है।

Advertisement

वहीँ इस मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि, एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page