Connect with us

अपराध

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जनपद में बढ़ रही अपराध की घटनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत अतरही गांव में प्रधान पति अमरजीत सिंह के साथ चेन स्नेचिंग की घटना 28 जुलाई को शाम 7:00 बजे हुई थी। तब से लेकर अब तक इस घटना को एक महीना हो गया, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं और चैन स्नैचरों की मौजा ही मौजा है।

Loading...

इस मामले में अमरजीत सिंह ने बताया कि, 28 जुलाई रविवार की शाम वह बाजार गए थे। बाजार से ज़रूरी सामग्री खरीदने के पश्चात वह साइकिल से ही अपने घर जा रहे थे।‌ इस दौरान उन्होंने नोटिस किया कि बाजार से ही मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उन पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन उन्होंने तब अनदेखा कर दिया था। उनके घर से 200 मीटर पहले ही बाइक सवार ने उनसे कोठवार बाजार जाने का पता पूछा। वह रास्ता बता ही रहे थे तभी पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले से सोने का चैन छीन कर अपने बाइक सवार मित्र के साथ फरार हो गया।

प्रधान पति ने बताया कि, मैंने तत्काल इस घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। जिसके बाद खाना पूर्ति करने के नाम पर कांस्टेबल आए और लिखा पढ़ी करके चले गए। चैन स्नैचरों ने मेरा दो तोले सोने का चैन मेरे गले से छीन लिया। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई। मेरा पुलिस प्रशासन से सवाल है…. क्या जौनपुर जिले में इस तरह की घटनाएं हमेशा होती रहेगी ? क्या अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति डर समाप्त हो गया है ? क्या कानून-व्यवस्था हमेशा लचीला ही रहेगा ?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page