Connect with us

अपराध

तीन‌ शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां)। बलुआ पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर चोरों को महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, बैट्री, रिंच और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अमिलाई गांव के रहने वाले विजय कुमार यादव ने बीते 25 अगस्त को थाना बलुआ पर लिखित तहरीर दिया था कि उनके ट्रैक्टर की बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। बलुआ पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी का एक ऑटो, बैट्री व मोबाइल फोन के साथ तीन शातिर चोरों को महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

बलुआ एसओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णानंद गुप्ता (पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता) निवासी बंशीपुर थाना बलुआ, विकास राय (पुत्र स्व० गोवर्धन राय) निवासी सर्वानंदपुर थाना बलुआ व रामबाज राय (पुत्र रामू राय) निवासी बंशीपुर थाना बलुआ, चंदौली का रहने वाला है। इन पर सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, धर्मदेव यादव, हेड कॉन्स्टेबल शिवराज मौर्या एवं रामकेश शास्त्री शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page