Connect with us

वायरल

कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील

Published

on

Loading...
Loading...

बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला, चस्पा किया नोटिस

मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने लोन अदा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के कचहरी क्षेत्र के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को सील कर दिया है। राजपाल ने फिल्म का निर्माण करने के लिए तीन करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए संपत्ति के कागज लगाए थे।

Loading...

रविवार को उनकी संपत्ति पर बैंक ने अपना बैनर लगा था, जिस पर लिखा था कि ये संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की है और इसे कोई खरीद या बेच नहीं सकता। इसके बाद सोमवार यानी 12 अगस्त को इस संपत्ति को सीज कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page