Connect with us

पूर्वांचल

‘जयदेश न्यूज़’ के कार्यालय का जौनपुर के केराकत-थानागद्दी में हुआ उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ विकास ‌सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

वाराणसी/जौनपुर। बनारस शहर के प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल ‘जयदेश न्यूज़’ के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को जौनपुर के केराकत-थानागद्दी क्षेत्र में हुआ। इस भव्य कार्यालय का उद्घाटन केराकत-थानागद्दी के एसडीएम सुनील कुमार के हाथों हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की संयोजक और भाजपा नेत्री डॉक्टर अर्चना उपाध्याय और थानागद्दी चौकी इंचार्ज विद्यासागर सिंह उपस्थित रहें।

इसके अलावा इस समारोह में मुख्य रूप से जयदेश न्यूज़ से एडिटर इन चीफ सर्वश्री सुभाष चंद्र सिंह, चैयरमेन आशुतोष जायसवाल, प्रबंध निदेशक सुमित जायसवाल, डायरेक्टर अरुण सिंह, संदीप कुमार, प्रमथ कुमार, जगदीश नारायण सिंह, प्रेम सिंह, न्यूज़ एंकर खुशरंग हिना, रिपोर्टर अंजली मिश्रा, प्रदीप कनौजिया और विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत जौनपुर के ब्यूरो चीफ विकास सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन गाजीपुर के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page