Connect with us

पूर्वांचल

पौधरोपण करिए, निःशुल्क परामर्श पाइये : डॉ. गौतम त्रिपाठी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चंदौली के सूर्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ने अनोखी और सराहनीय पहल की है। जो कोई भी व्यक्ति पौधरोपण करते हुए अपनी तस्वीर मोबाइल में दिखाएगा उस व्यक्ति से डॉक्टर परामर्श फीस नहीं लेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो निःशुल्क परामर्श का पूरा लाभ मिलेगा। फिर चाहे‌ किसी भी तरह का स्वास्थ्य से जुड़ा सवाल हो।

‘वर्ल्ड डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष्य में शुरू की गई यह पहल अगले तीन महीने तक चलेगी। यानी पौधा लगाते फोटो दिखाइए और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम त्रिपाठी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यशी त्रिपाठी से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श पाइये।

जिला मुख्यालय स्थित जीटी रोड के पास सूर्या हॉस्पिटल के संचालक कंसल्टेंट एवं आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौतम त्रिपाठी ने बताया कि, जिस तरह की गर्मी पड़‌ रही है उसे लेकर सभी को सजग होना पड़ेगा। पेड़ ही हैं, जिनसे पृथ्वी पर जीवन संभव है। यही हमारे पर्यावरण को बचा सकते हैं। सूर्या हॉस्पिटल ने इस मुहिम की दिशा देने का प्रयास किया है। जो व्यक्ति पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो दिखाएगा उससे परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगले तीन महीने तक अस्पताल में यह व्यवस्था जारी रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page