पूर्वांचल
सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया की मौत, परिजनों में कोहराम
वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस
रिपोर्ट – गणपत राय
चंदौली/वाराणसी। चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया का अचानक तबीयत खराब होने के कारण वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया और उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष रीता मद्धेशिया पत्नी विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू की अचानक से तीन दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने बेहतर चिकित्सीय इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें घर वापस लाया गया था, लेकिन रविवार को अचानक से उनकी तबीयत फिर खराब हुई तो परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में वाराणसी के सनराइज हॉस्पिटल में ले गये। वहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि, तीन दिन पहले रीता मद्धेशिया की गर्मी के वजह से तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद वह वापस घर आ गई थी।आज रविवार को एकाएक अचानक से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो आनन-फानन में हम उन्हें वाराणसी ले गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
