Connect with us

बड़ी खबरें

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या की बढ़ी सुरक्षा, इंटेलिजेंस हुआ अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

2005 में रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का नाम आया था सामने

अयोध्या। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रामजन्मभूमि को लेकर एक बार फिर जहर उगला है। जैश ने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। इसे लेकर धमकी भरा ऑडियो भी वायरल किया गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल ऑडियो में आमिर नाम के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए कहता है कि, हमारी मस्जिद को हटाकर मंदिर बनाया गया है। अब इसे बम से उड़ा दिया जाएगा। आतंकी कह रहा है कि हमारे तीन साथी कुर्बान हुए हैं और अब इस मंदिर को गिराना ही होगा।

खुफिया तंत्र अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा-

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब सुरक्षा एवं खुफिया तंत्र के कान खड़े हो गए हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक केंद्र और राज्य सरकार तुरंत एक्शन में आ गई। यह ऑडियो संज्ञान में आने के बाद राम मंदिर सहित उससे सटे संपर्क मार्ग एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

2005 में भी रामजन्मभूमि परिसर पर हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का नाम सामने आया था। आतंकी संगठन जैश हमेशा से ही रामजन्मभूमि को लेकर लगातार जहर उगलता रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भी इस आतंकी संगठन ने धमकी दी थी। फिलहाल एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक और अयोध्या जी में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page