वायरल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मॉं का निधन, सियासी गलियारे में शोक की लहर
Loading...
Loading...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने दिल्ली एम्स में सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Loading...

राजमाता माधवी राजे मूलतः नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।
Continue Reading
