Connect with us

पूर्वांचल

सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के प्रकाशित परीक्षाफल में नन्दगंज स्थित सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के बच्चों का परीक्षाफल शत -प्रतिशत रहा। इस परीक्षाफल में विद्यालय के 10 बच्चों ने 95% से ज्यादा अंक तथा 30 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल में कृष्णा प्रताप सिंह 97.2% अंक पाकर प्रथम स्थान, साक्षी चौहान 96.6% अंक पाकर द्वितीय तथा आर्यन यादव ने 96.2% अंक पाकर तृतीय स्थान पर हैं।

Loading...

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में अखिलेश कुमार यादव 96%अंक पाकर प्रथम स्थान, रुचि मौर्य 95.4% अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा अंजलि यादव 93.2% अंक पाकर तृतीय स्थान पर है। अखिलेश कुमार यादव ने रसायन विज्ञान में 100 में 100 अंक पाकर जिला में टाप किया है। वह आईआईटी में इंजीनियरिंग करने की इच्छा प्रकट की।विद्यालय के प्रबन्धक पुष्पा यादव तथा प्रधानाचार्य संतोष यादव ने इन बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page