Connect with us

पूर्वांचल

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ वोटर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के दिलदारनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उसिया मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।टूर्नामेंट जमानिया ब्लॉक के ग्राम सभा नारियाव और सेवराई ब्लॉक के ग्राम सभा बारा के बीच खेला गया। जिसमें नारियाव ने बारा को 8 ओवर में 57 रन बनाकर जीत दर्ज की।

जिसमें नारियाव की टीम ने बारा को कोर का ट्रैफि पर किया कब्जा। टॉस जीतकर बारा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और नारियाव को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नारियाव की टीम 8 वा ओवरों में छक्का मार कर अपनी टीम को 57 रन बनाकर जीत दिलाई।पी.आर.डी किशन चंद ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।‌

Loading...

इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों को शपथ दिलाते हुए लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। इस मौके पर परियोजना निदेशक राजेश यादव ,योजना  बीडीओ त्रिवेणी राम, युवा कल्याण अधिकारी किशन चन्द, ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान, सचिव विमलेश प्रजापति, कमलकांत सिंह, पवन सिंह, संगीता कुशवाहा, संजना सिंह, जोखन कुशवाहा, मदन मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page