पूर्वांचल
अफजाल अंसारी ने बेटी के साथ दाखिल किया नामांकन पत्र
गाजीपुर। सोमवार 13 मई को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी ने अपने बेटी नुसरत अंसारी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात सांसद अफजाल अंसारी ने बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि, हौसला और जज्बा बनायें रखें, देश मे इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है। हार नजदीक देख भाजपा बौखलायी हुई है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी स्तर पर जा सकती है। इसकी मजहबी फितरतों और नापाक साजिशों से आप सबको सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है।देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र बचेगा तभी हम सबके हक और अधिकार बचे रहेंगे अन्यथा सब कुछ खत्म हो जायेगा। और यदि भाजपा पुन:सत्ता मे वापस आयी तो इसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का आखिरी चुनाव समझिये। उन्होंने कहा कि पेपरलीक और रोजगार के सवाल पर भाजपा सरकार द्वारा की गयी वादाखिलाफी के चलते देश का नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।

लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था से आजिज आ चुकी देश की जनता ने देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि मेरा ही नही पूरे इंडिया गठबन्धन का चुनाव देश की जनता खुद लड़ रही है।अब दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा सरकार को नही बचा पायेगी।
नामांकन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा,विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी,सैदपुर विधायक अंकित भारती,कांग्रेस नेता मार्कंडेय सिंह, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व विधायक राजेन्द्र यादव,डाॅ नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, विभापाल, मुनन्न यादव, विभा पाल, शौर्या सिंह, रीना यादव, उमर अंसारी,अमेरिका सिंह यादव, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा,पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, एस पी पांडेय,चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राजेश कुशवाहा,रामधारी यादव, दिनेश यादव, अभिनव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, कुसुम तिवारी,सुमन चौबे,आशुतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।इस सभा का संचालन जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
