वाराणसी
पीएम मोदी के 5 किमी मेगा रोड शो में उमड़ी लाखों की भीड़, काशीवासियों ने दिल खोलकर किया स्वागत
नरेन्द्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा पड़ा। देश के प्रधानमंत्री को देखने के लिए लंका से गोदौलिया तक ऐसी भीड़ उमड़ी कि पांव रखने तक की जगह नहीं बची। नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने को समर्थक और काशीवासी काफी उत्साहित दिखे। ढोल नगाड़ों की आवाज़, मंत्रोच्चार के बीच मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नरेन्द्र मोदी ने अपना 5 किमी लंबा रोड शो शुरू किया। वहां से भगवा रथ पर सवार होकर पीएम सीएम योगी के साथ आगे बढ़े।

इस दौरान सड़कों पर दोनों तरफ लाखों की संख्या में लोग पीएम के स्वागत में खड़े दिखे। लोगों ने मोदी-मोदी व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।


इस रोड शो का समापन गोदौलिया पर जाकर संपन्न हुआ उसके पश्चात पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के साथ श्री काशी विश्वनाथ के धाम पहुंचे जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान इन लम्हों का पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट्स पर तस्वीरें भी शेयर किया। उन्होंने एक (ट्विटर) पर लिखा कि, “बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। दिनभर देश के अलग-अलग हिस्सों के कार्यक्रमों और काशी के रोड शो के बाद यहां आकर एक नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ से अपने 140 करोड़ परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद मांगा।”

