पूर्वांचल
जरूरतमंद गरीबों को पीएम मोदी ने दिया कल्याणकारी योजनाओं को लाभ : राकेश त्रिपाठी
जखनियां। जाके पांव न फटी बेवाई, उ का जाने पीर पराई। जिन लोगों ने गरीबी देखी नहीं वो क्या जान सकते हैं कि ग़रीब का जीवन कैसा होता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी के जीवन को जिया है। उन्हें पता है कि गरीब मातांए बहनें कैसे जीवन जीती है और आज उसी का परिणाम है कि उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को बिना भेदभाव समाज के हर जरूरतमंद को तत्परता से देने का काम किया है। यह बात सोमवार को जखनियां शिव मंदिर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कही।

उन्होंने कहा कि, गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के कारण आज देश के गरीबों ने यह ठान लिया है कि मोदी जी को 400 पार के साथ एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना है। गाजीपुर के लोग 2019 मे हुई अपनी गलती का एहसास करें और इस बार कमल का फूल खिलाकर पारसनाथ राय को देश के सदन में बैठाकर विकास की गति को तेज करे। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं अगर गाजीपुर से कमल का फूल खिलता है तो हम प्रदेश की सभी 80 से 80 सीटों पर विजय हासिल करेंगे। अगर हम गुजरात, राजस्थान और हिमाचल से सारी की सारी सीट जीत सकते हैं तो उत्तर प्रदेश क्यों नहीं जीत सकते ? उन्होंने कहा कि गाजीपुर के पारस नाथ वह पारस है जो गाजीपुर को सोना बनाने का माद्दा रखते हैं। यह वीरों, ऋषियों, तपस्वियों की धरती की पहचान लोग क्या से क्या बना दिए हैं ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में काशी से कन्याकुमारी तक विकास और विरासत को सहजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में हो रहे इस सभी महत्वपूर्ण परिवर्तन में आप सब की भूमिका भी महत्वपूर्ण है ।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर की मिट्टी में बहुत जिद्द है, यहां का युवा जो ठान लेता है वह उसे पूरा करके रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों तक गाजीपुर के सांसद सिर्फ मुकदमो की पैरवी के आलावा कुछ नहीं किया है।जनता के साथ सिर्फ छलावा व धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के काम से देश मे जिले की गरिमा बढी है।

कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अपराधियों को जब जनता की सहानुभूति हासिल हो जाती है तो उसकी शक्ति बढ जाती है ऐसी शक्ति को समाप्त कर इस बार हमे गाजीपुर के विकास को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ को मतदान करना है।भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 मे आपके एक मत की शक्ति मनोज सिन्हा के द्वारा जिले मे हुए परिवर्तन को आपने देखा है। इससे यह सिद्ध है की विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है आज भाजपा के नेतृत्व से देश समृद्ध हुआ है।पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया किया।भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरूण यादव ने कहा कि गाजीपुर की वीर भूमि, युवा शक्ति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जानी जाती है जनता पार्टी के सरकार में माताओं बहनों के सम्मान व कृषि, किसान के समृद्धि का मार्ग प्रस्तुत हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास के कार्य लगातार सबको साथ लेकर हुए है।यह संदेश हमारे युवा साथी घर घर पहुचाए तथा भाजपा को मत के लिए अनुरोध करे।जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने स्वागत भाषण मे सबका सम्मान किया।
सम्मेलन को जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी,लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,राजेश भारद्वाज, संतोष यादव,सुभाष चौहान आदि ने सम्बोधित किया तथा इस अवसर पर ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मयंक जायसवाल, पंकज सिंह, हिमांशु सिंह, अनिल पांडेय, शैलेश राम, अमरनाथ शर्मा, विवेकानंद राय, प्रशांत, आशुतोष, हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, पियूष सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने तथा संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह ने किया।
