वाराणसी
गंगा स्नान के दौरान युवक की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोला घाट पर रविवार की शाम बड़ी बाजार निवासी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसके वजह से डूबकर उसकी मौत हो गई।
Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। पुलिस ने एनडीआरएफ को इस घटना से अवगत कराया लेकिन रात होने की वजह से लाश नहीं निकल पाई। सोमवार की सुबह परिजनों ने गोताखोर की मदद लेकर नदी से लाश को निकलवा कर बिना पुलिस को सूचित किये घर ले गए।
Continue Reading
