Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे इतने राज्यों के सीएम और मंत्रीगण

Published

on

Loading...
Loading...

रोड शो में दिखेगी मिनी भारत की झलक; एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं जहां वह मंगलवार को तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करेंगे। नामांकन करने से पूर्व पीएम बाबा काल भैरव के दर्शन पूजन करेंगे उसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मैदागिन से लेकर कचहरी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर तक पूरे मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आपको बता दे कि, पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में भाजपा एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगी। पीएम के रोड शो में NDA में शामिल सभी पार्टियों के लीडर मौजूद रहेंगे। 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद और विधायक शामिल होंगे।

नामांकन से 1 दिन पहले यानी आज सोमवार को पीएम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो करेंगे। भाजपा रोड शो में मिनी भारत की झलक दिखाएगी। गंगा किनारे बसे विभिन्न समाज के लोग अपनी संस्कृति के साथ स्वागत करेंगे। इससे पीएम देश-दुनिया को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे।पीएम काशी में पिछले 2 चुनावों में भी नामांकन के समय 2 रोड शो कर चुके हैं। यह तीसरा रोड-शो होगा, जिसे भाजपा मेगा रोड शो बनाने में जुटी है। नामांकन से पहले मोदी काशी विश्वनाथ धाम में षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। फिर काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।

6 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो – पीएम नरेंद्र मोदी के लगभग 6 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। प्रधानमंत्री BLW गेस्ट हाउस से BHU गेट पर पहुंचेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा।

Advertisement

पीएम लंका चौराहे से सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर से चौक और मैदागिन पहुंचेंगे, जहां काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वापसी में मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।पीएम के रोड शो के दौरान वाराणसी के प्रमुख मार्ग वाराणसी कैंट, शहर दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा के क्षेत्र पड़ेंगे।

सैकड़ों बाइक सवार रोड शो में आगे-आगे चलेंगे – प्रधानमंत्री के रोड शो को मेगा बनाने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और गुजरात के वरिष्ठ नेता जगदीश पटेल काशी पहुंच चुके हैं।रोड शो में 500 से ज्यादा बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। ये कार्यकर्ता जुलूस के आगे-आगे चलेंगे। फिर जैमर और सुरक्षा वाहन होगा। इसके पीछे कार पर पीएम सवार रहेंगे। पीछे चल रहे वाहनों में सीएम योगी समेत भाजपा के सीनियर लीडर्स शामिल रहेंगे।

12 जगहों पर होगा स्वागत द्वार बनाए गए – लंका से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक प्रधानमंत्री के रोड शो पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की जाएगी। भाजपा की ओर से कई क्विंटल फूल रास्ते में पड़ने वाले घरों तक पहुंचाए जाएंगे। फूलों से 12 जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन सभी घरों और जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page