Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी आज काशी में करेंगे भव्य रोड शो, स्वागत को आतुर काशीवासी

Published

on

Loading...
Loading...

काशीवासियों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन आज आ ही गया। काशीवासियों के प्रिय सांसद नरेंद्र मोदी आज भगवा रथ पर सवार होकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड-शो करेंगे। रोड-शो में मिनी इंडिया की झलक दिखेगी। तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली और गुजराती परंपरा के अनुसार पीएम का स्वागत किया जाएगा। शंखनाद, डमरुओं की निनाद और मंत्रोच्चार के साथ की क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी। नरेन्द्र मोदी 14 मई यानी मंगलवार को काशी कोतवाल कालभैरव  का आशीर्वाद लेकर तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करेंगे।

Loading...

लंका से गोदौलिया तक होगा भव्य रोड शो – पीएम नरेन्द्र मोदी, लंका स्थित बीएचयू सिंह द्वार पर महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड-शो की शुरूआत करेंगे। लंका से अस्सी, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए विश्वनाथ धाम तक जाएंगे। पीएम बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वापस बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं मंगलवार को नामांकन करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page