वाराणसी
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर शहर में तगड़ा रूट डायवर्जन, जाम के झाम से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को होने वाले रोड शो को लेकर प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी किया है। इसमें सोमवार को शहर के कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित होगा।
जिन प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू होगी उनमें मालवीय चौराहा, संत रविदास गेट, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, अस्सी तिराहा, शिवाला, अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया चौराहा, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक व वापसी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़ीमण्डी, कैंट ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मण्डुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज, बीएलडब्लू गेस्ट हाउस तक) को देखते हुये रूट डायवर्जन किया जा रहा है।
मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गौदोलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को विशेश्वरगंज / लहुराबीर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

रामनगर चौराहा से BHU के तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। ऐसे वाहन जो रामनगर से BHU होकर भिखारीपुर व नगर क्षेत्र की तरफ जाना चाहते हैं, ऐसे वाहन को टेंगरा मोड़ व पड़ाव होते हुये उनके गंतव्य को भेजा जायेगा।
सीर गेट तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू के अंदर या भगवानपुर मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, ऐसे वाहन को डाफी पुलिस चौकी व लौटूबीर बाबा मंदिर होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
भिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू के तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, ऐसे वाहन जो भिखारीपुर से बीएचयू होकर रामनगर की तरफ जाना चाहते है, उक्त वाहन चितईपुर चौराहा, अखरी बाईपास होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेगें।

सामने घाट से किसी भी वाहन को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। ऐसे वाहन जो रामनगर से बीएचयू होकर भिखारीपुर व नगर क्षेत्र की तरफ जाना चाहते हैं, ऐसे वाहन को टेंगरा मोड़ व पड़ाव होते हुये उनके गंतव्य को भेजा जायेगा।
भगवानपुर मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, ऐसे वाहन छित्तूपुर, सीर तिराहा, सामनेघाट होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
नरिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उक्त सभी वाहन करौदी चौराहा, चितईपुर चौराहा तथा साकेत नगर कॉलोनी, संकट मोचन तिराहा व दुर्गाकुण्ड होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
संकट मोचन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास गेट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उक्त सभी वाहन साकेत नगर कॉलोनी व दुर्गाकुण्ड मंदिर होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।

भेलूपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा नहीं की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को आईपी विजया की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
चितईपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के बड़े वाहन को करौदी चौराहा होकर नरिया तरफ तथा भिखारीपुर तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
अग्रवाल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा व अस्सी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
सोनारपुरा तिराहा से वीवीआईपी रूट पर किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, उक्त सभी वाहन को भेलूपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
रामापुरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गौदोलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को गुरूबाग / लहुराबीर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
