Connect with us

वाराणसी

अखिलेश यादव को झटका देते हुए पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने सपा छोड़ थामा बीजेपी का दामन

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक और मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सैकड़ो सपा नेताओं को सदस्यता दिलाया

वाराणसी।‌ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय तुलसी उद्यान में समाजवादी पार्टी के कर्मठ जुझारू तेज तर्रार नेता पूर्व पार्षद और सपा में विभिन्न पदों पर रहने वाले महेंद्र सिंह शक्ति ,विजय जायसवाल पूर्व पार्षद राजा बाजार, विजयलक्ष्मी जैसल पूर्व पार्षद के साथ हुकूलगंज वार्ड के वर्तमान वार्ड अध्यक्ष पूर्व वार्ड अध्यक्ष संपूर्ण कमेटी एवं सैकड़ो साथियों ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी विधानसभा के विधायक एवं स्टाम्प मंत्री रविंद्र जायसवाल पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ,सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की उपस्थिति में सभी को सदस्यता दिलाया गया। वहीं अपनी बातों को रखते हुए महेंद्र सिंह शक्ति ने बताया कि, वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी के मुखिया कांग्रेस के आगे घुटने टेक दिए है। जबकि डॉ राम मनोहर लोहिया का सपना था कि, पूरे भारत को कांग्रेस मुक्त करना। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया के सपने को अखिलेश यादव ने तोड़ने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं में कलुआ चैट कर राजनीति करने की आदत बन गई है। ऐसे में मेरे जैसे व्यक्ति का उस दल में रहने का कोई मकसद नहीं बनता है।

Advertisement

जब महेंद्र सिंह शक्ति सहित सपा छोड़ बीजेपी में आये सभी नेताओं से आने का कारण पूछा गया तो उनका वही कहना था कि, डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं होगा। तब तक देश में खुशहाली नहीं आएगी और वर्तमान में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा डॉक्टर लोहिया के सपनों को लगातार साकार कर रहे हैं। हिंदुस्तान में आजादी के बाद वर्तमान समय में जो गरीब झोपड़ी में रह रहा था। टीन के मकान में रह रहा था यदि उसे पक्का छत देने का काम कोई किया तो मोदी जी ने ही सम्भव किया। कोई गरीब भूखा न सोए उसके लिए अन्नदाता बनाकर अन्य भी वितरण करने का काम लगातार कर रहे हैं और आज समाज के अंतिम व्यक्ति नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहे हैं। वही वर्तमान समय में देश सुरक्षित और मजबूत हाथों में है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page