वाराणसी
पत्थरों में दबकर मजदूर की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। बडा़गांव थाना क्षेत्र के अहरक में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक से पत्थर उतराते समय एक मजदूर की पत्थरों के बीच दबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी।

घटना की सूचना मिलते ही हरहुआ चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का जांच-पड़ताल करते हुए मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर की शिनाख्त रामबरत (48) पुत्र दशरथ पचवनिया बबुरी, चंदौली के रूप में हुई है। चंदौली के बबुरी पुलिस चौकी को इस घटना से अवगत करा दिया गया है और मृतक के परिवार तक जानकारी पहुंचा दी गई है।
Continue Reading
