Connect with us

वाराणसी

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार 23 वर्षीय अंकित जायसवाल को तेज रफ्तार में आ रही डंपर ने पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला, जिससे घटनास्थल पर स्कूटी सवार अंकित जायसवाल की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र कोरी निवासी अशोक जायसवाल के पुत्र अंकित जायसवाल (उम्र 23 वर्ष) अपने निजी कार्य के लिए के लिए बनारस जा रहा था। तभी राजातालाब क्षेत्र के वीरभानपुर नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार अंकित जायसवाल को पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे अंकित जायसवाल उम्र 23 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी। वहीं मृतक दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था पिता के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करता था। वहीं घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में राजातलब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी ने बताया कि, उक्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं चालक मौके से फरार है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page