Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह का आज वाराणसी दौरा, तैयार होगी पीएम मोदी के कार्यक्रम की रूपरेखा

Published

on

Loading...
Loading...

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होंगे। पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों को लेकर अमित शाह नदेसर के एक निजी होटल में बैठक करेंगे। बैठक में रोड शो के रूट को लेकर भी चर्चा होगी।इसके अलावा प्रधानमंत्री के ठहरने व उनके कार्यक्रम और उनके नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है और 14 मई को नरेंद्र मोदाी, बाबा काल भैरव का दर्शन करने के पश्चात कचहरी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर जाकर नामांकन करेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो का मार्ग लगभग तय हो गया है। मगर अभी प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगनी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। नदेसर स्थित एक निजी होटल में दो बैठकें करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री के दो दिनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे यह तय हो चुका है। मगर वापसी का रूट अब तक तय नहीं है। इसे लेकर भी शनिवार की बैठक में चर्चा की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page