Connect with us

वाराणसी

ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, दर्जनों यात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र के काजीसराय के पास फोरलेन पर सड़क किनारे खराब होकर खड़ी गैस ढोने वाली ट्रक में बीती देर रात 1:30 बजे पीछे से रोडवेज की बस के भिड़ जानें से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।    

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से खाली सिलेण्डर लेकर गैस प्लांट जा रहा ट्रक काजीसराय के आगे खराब हो गया। चालक नें सड़क किनारे ट्रक को खड़ी कर दिया। देर रात बनारस से जौनपुर जा रही रोडवेज की बस तेज गति में खड़ी ट्रक के पीछे जा भिड़ी। जिससे बस अगले हिस्से का परखचे उड़ गये।

Loading...

भिड़ंत में बस में बैठे अमन गौतम 32, उनकी बहन मुस्कान गौतम, कमला गौतम, अंशिका गौतम (सभी निवासी बरदह आजमगढ़) और रामाशीष राजभर दीदारगंज आजमगढ़, सभाजीत केराकत जौनपुर, राजीव (निवासी मानापुर पिण्डरा वाराणसी) और ज्ञानती जायसवाल (चक्के,जौनपुर) घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से हरहुआ चौकी के पुलिस कर्मियों नें सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page