Connect with us

खेल

आरसीबी ने मचाया तूफान, पंजाब किंग्स की‌ करारी हार

Published

on

Loading...
Loading...

आईपीएल 2024 का 58वां मैच आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच ‘हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम’ में खेला गया। आरसीबी ने 20 ओवर्स में 242 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में पंजाब किंग्स 181 रन बनाकर आउट हो गई और 60 रनों से हार झेलनी पड़ी।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 92 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। कोहली सिर्फ आठ रन से शतक लगाने से चूक गए। विराट कोहली ने 6 छक्के और सात चौके की मदद से 47 गेंद में 92 रन बनाए। इसके अलावा कोहली ने रजत के साथ 76 और ग्रीन के साथ 92 रनों की साझेदारी की। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3 और कावेरप्प ने 2 विकेट लिए।

कप्तान फाफ डुप्लेसी 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स 7 गेंद में 12 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन बनाए। 10 वां ओवर खत्म होने के बाद बारिश की वजह से कुछ समय के लिए मैच रुका था। इसके बाद कोहली और ग्रीन ने चौथ विकेट के लिए 46 गेंद में 92 रन जोड़े। दिनेश कार्तिक 18 और ग्रीन 46 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल को तीन और कावेरप्पा को दो विकेट मिले।

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। प्रभसिमरन 6 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि, जॉनी बेयरस्टो ने 17 गेंद में 27 रन‌ ही‌ बना सकें। रिसी रूसो ने 27 गेंद में 61 रन बनाए। जितेश 5 और लिविंगस्टन बिना खाता खोले आउट हुए। शशांक 19 गेंद में 37 रन बनाकर रन आउट हो गए। आशुतोष कुमार 8, कप्तान सैम करन 16 गेंद में 22 रन, हर्षल पटेल 0, अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन, स्वपनिल, लोकी और कर्ण ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page