Connect with us

खेल

ट्रेविस-अभिषेक की जोड़ी ने मचाया धमाल, 58 बॉल्स में मैच जीतकर किया कमाल

Published

on

Loading...
Loading...

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 के सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए दमदार जीत दर्ज की है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच को हैदराबाद ने 10 विकेट से जीत लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 166 रनों का टारगेट सेट किया। जवाब में हैदराबाद ने बगैर विकेट गंवाए 9.4 ओवरों में ही चेज कर मैच अपने नाम कर लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 89 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर नाबाद 75 रन जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने 58 गेंदों पर नाबाद 167 रनों की पार्टनरशिप की। इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

इससे पहले लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 165 रन लगाए। टीम की ओर से आयुष बदोनी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 48 रन जड़े। केएल राहुल ने 35 गेंद में 29 रन बनाए, तो वही के. पांड्या ने 21 गेंद में 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट झटके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page