Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : चुनावी संग्राम में किन्नर पदमा की एंट्री से विपक्षी प्रत्याशियों में बढ़ी बेचैनी

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव का जब से बिगुल बजा है तब से हर एक प्रत्याशियों में उत्साह, बेचैनी और उमंग की भावना उमड़ रही है। यदि किसी प्रत्याशी को उम्मीद के बावजूद टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। ताजा मामला यूपी के चंदौली जिले से है जहां किन्नर समाज भी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर मुख्यधारा से जुड़कर कुछ कर गुजरने की चाहत रखता है। नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद चंदौली लोकसभा के चुनाव में भी किन्नर समाज की इंट्री हुई है।

जानकारी के अनुसार, नामांकन के पहले दिन मंगलवार को पदमा किन्नर ने पर्चा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। इस दौरान वह लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रही। पदमा किन्नर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विधवा आश्रम जैसे महत्वपूर्ण व बुनियादी मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में होंगी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मेनिफेस्टो भी जारी किया है कि वह चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए प्रमुख मुद्दों पर काम करेंगी।

फिलहाल पदमा (पद्मा) किन्नर इंडियन नेशनल पार्टी के झंड़ा व बैनर तले लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उनके चुनाव लड़ने के दृढ़ संकल्प के साथ ही चंदौली के मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प मिला है, लेकिन चुनाव में किसे वोट देना है और किसे नहीं ? यह चंदौली के मतदाता ही तय करेंगे।

आपको बता दें कि, मिनी महानगर दीनदयाल नगर अंतर्गत वार्ड नंबर-11, मवई खुर्द निवासी पदमा किन्नर समाज में बदलाव लाने की अपनी महत्वकांक्षाओं के साथ लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बीते निकाय चुनाव में सोनू किन्नर की जीत ने उनके राजनीति में आकर जनसेवा करने के सपनों को पंख लगाया। तब से उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत हुई है। इसी आत्मविश्वास की बदौलत वह लोकसभा चुनाव में अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोंकेंगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page