Connect with us

पूर्वांचल

ओबरा में गौरैया पुर्नवास कार्यक्रम का उद्घाटन सह इकाई का वार्षिक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। अस्थानिय नगर में कौशिक गांगुली, उप महानिरीक्षक कै.औ.सु.ब पूर्वी क्षेत्र-02 मुख्यालय प्रयागराज, कै.औ.सु.ब. इकाई ओटीएचपीपी ओबरा का वार्षिक निरीक्षण के लिए ओबरा इकाई में आगमन हुआ। उनके आगमन पर इकाई ओबरा के बल सदस्यों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके पश्चात् कौशिक गांगुली, उप महानिरीक्षक केऔसुब पूर्वी क्षेत्र-02 मुख्यालय प्रयागराज द्वारा घरों एवं आसपास के परिवेश से विलुप्त होती जा रही गौरैया के लिए इकाई ओबरा के कमाण्डेंट कार्यालय में श्री एच एस शर्मा, कमांडेन्ट केऔसुब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा एवं इकाई अन्य बल सदस्यों आशीष पाठक, उत्सव ट्रस्ट की मौजूदगी में गौरैया पुर्नवास कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इसके उपरांत वह ओबरा तापीय विधुत् परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किये तथा इकाई के परेड ग्राउण्ड मैदान में नवनिर्मित शहीद स्मारक का अनावरण किया गया और सैनिक सम्मेलन के माध्यम से वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए इकाई के सभी बल सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page