Connect with us

वाराणसी

खड्यंत्र के तहत कबीर मठ की संपत्ति को अवैध रूप से बेचने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कबीर दास की कर्मभूमि कबीर चौरा स्थित कबीर मठ और कबीर के पालनहार ‘नीरू नीमा’ के किले पर अवैध ढंग से कब्जा करने का खड्यंत्र किया जा रहा है। इसी खड्यंत्र के तहत सारनाथ स्थित कबीर पंथ की जमीन को वहां के संत विचार दास और संतोष मिश्रा द्वारा अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार को कबीर चौरा स्थित कबीर मठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संत विवेक दास के उत्तराधिकारी प्रमोद दास ने यह आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कबीर पंथी साधुओं के वेश में कुछ अपराधी तत्व महान संत कबीर के पुण्य भूमि कबीर चौरा स्थित कबीर मठ पर अवैध कब्जा करने का खड्यंत्र रच रहे हैं।

इसी खड्यंत्र के तहत स्थानीय अदालत को गुमराह करके महज एक फर्जी शिकायत के आधार पर उन्होंने कबीर पंथ के वैश्विक प्रमुख और कबीर चौरा मठ के पीठाधीश्वर आचार्य विवेक दास की जमानत निरस्त करवा कर उन्हें जेल भिजवा दिया और खुद मठ में घुसने तथा अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page