Connect with us

वाराणसी

अजय राय को मिला‌ वामपंथी संगठनों का साथ, चुनावी अभियान में सहयोग देने का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ‘इंडिया’ गठबंधन के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अजय राय को वाराणसी के सभी वामपंथी संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करने के साथ उन्हें चुनाव अभियान में पूरा सक्रिय सहयोग देने का संकल्प प्रकट किया है। वामपंथी संगठनों सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई – माले, फारवर्ड ब्लाक एवं केन्द्रीय कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों एवं प्रमुख नेताओं ने उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इंडिया के उम्मीदवार अजय राय के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में उनके साथ बैठक कर उन्हें पूर्ण सक्रिय समर्थन की घोषणा करते किया। साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रति अपनी खुली एकजुटता प्रदर्शित करते हुते संगठित चुनाव प्रचार अभियान रणनीति और अपनी सहयोगी‌ भूमिका पर विचार विमर्श किया।

वामपंथी नेताओं ने कहा कि, देश भर के साथ वाराणसी की जनता के बीच भी राजनीतिक माहौल बदला हुआ है, और इंडिया गठबंधन की ओर लोगों की तेजी से रुझान बनी है। उससे न केवल उत्साह एवं आत्मविश्वास हम सब में जगा‌ है, बल्कि हम अपनी पूरी शक्ति का निवेश वाराणसी में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हेतु करने के लिये संकल्पित हैं।

हम वाम दलों ने अतीत में जहां दो बार वाराणसी संसदीय सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं जिले की कोलसला विधानसभा सीट नौ बार जीती। पूरे क्षेत्र में हमारा परंपरागत कैडर है, जो पूरी संगठित शक्ति से इस चुनाव अभियान में इतिहास रचने के संकल्प के साथ काम करेगा।

बैठक में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी अजय राय के अलावा प्रो. सतीश राय और वामपंथी संगठनों की ओर से रमा ऊदल तथा जयशंकर सिंह, नंद किशोर शास्त्री, नन्दलाल पटेल, अजय मुखर्जी, अमरनाथ राजभर, जय शंकर पाण्डेय, पी.के.दत्ता, मोबीन अहमद, राम दुलार, इम्तियाज अहमद आदि ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page