वाराणसी
एक्शन मोड में सीपी मोहित अग्रवाल, जिलाबदर हुए एक दर्जन से अधिक बदमाश
वाराणसी। शहर के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जब से चार्ज संभाला है तब से वह कानून व्यवस्था और काशीवासियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट और एक्शन मोड पर है। उनके कार्य प्रणाली की हर कोई तारीफ कर रहा है। शहर की शांति व्यवस्था और लोकसभा चुनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने 20 बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। यह सभी बदमाश ऐसे हैं जो चुनाव के माहौल को बिगाड़ सकते थे और अवांछनीय कार्य कर सकते थे।

इसमें लंका थानाक्षेत्र के पदुम्मन राजभर, जितेंद्र यादव, रंजित यादव और अजीत कुमार यादव के अलावा चौक थाना अंतर्गत सैयद साबाद के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तो वहीं भेलूपर थाना अंतर्गत गिरजा शंकर जायसवाल, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत अविनाश कुमार, नवीन राजभर, शेरू यादव, लालू यादव और संजीत उर्फ छोटू के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।

इसके अलावा आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश सेठ, विरजू और शिवम गुप्ता, लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत विकास सिंह, प्रमोद गुप्ता का नाम इस लिस्ट में प्रमुख है। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरफान कुरैशी, कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरोज कुरैशी और नीरज सिंह भी शामिल है। इन सभी को सख्ती के साथ जिले से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। अगर ये कमिश्नरेट सर्किल में दिखेंगे तो इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का निर्देश सीपी ने दिया है।

