Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में आज से नामांकन शुरू, आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली वाराणसी की लोकसभा सीट हर एक पार्टी के लिए अलादीन के चिराग के समान है। लोकसभा के अंतिम और सातवें चरण का चुनाव वाराणसी में एक जून को होगा। ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय मिलेगा जो 7 मई से शुरू होकर 14 मई तक चलेगा।

वाराणसी के जिलाधिकारी एवं लोकसभा निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि, निर्वाचन की अधिसूचना की‌ तिथि 7 मई मंगलवार, नाम निर्देशन करने का अन्तिम दिन 14 मई मंगलवार, नाम निर्देशन की संवीक्षा की अन्तिम तिथि 15 मई बुधवार, अभ्यर्थिताए वापस लेने की अन्तिम तिथि 17 मई शुक्रवार को अपराह्न 3 से पहले होगा।

Loading...

मतदान शनिवार 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे होगा। जबकि, चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी। उक्तानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन आदि की कार्यवाही 11 बजे पूर्वान्ह से 3 बजे अपरान्ह तक कलेक्ट्रेट सभागार, वाराणसी में सम्पन्न की जायेगी। 11 मई को द्वितीय शनिवार एवं 12 मई को रविवार लोक अवकाश होने के कारण नामांकन की कार्यवाही नहीं की जायेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page