Connect with us

पूर्वांचल

बगैर विद्युत आपूर्ति के बिजली बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां) : विद्युत विभाग के अजब गजब खेल अधिकांशतः सुनने को मिल ही जाते है। अब एक नया वाकया सोनबरसा टांडाकला में देखने को मिल रहा है। जहाँ बगैर विद्युत आपूर्ति के ही बिजली बिल उपभोक्ताओं को विभाग के कर्मियों द्वारा पकड़ा दिया गया। जिससे अवाक और नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन करने के लिये जिला प्रशासन को चेताया।      

सोनबरसा टांडाकला की निवासिनी उर्मिला देवी (पत्नी मदनलाल) ने बताया कि, वर्ष 2018 में सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा दस घर की पट्टी के लिए विद्युत पोल लगाकर तार खिंचकर हर घर में विद्युत रीडर मीटर लगा दिया गया। किन्तु आज तक उस तार में विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। जिससे कि हमलोगों के घर बिजली पहुंचे। ऊपर से हम लोगों के घर बिजली बिल विभाग के कर्मियों द्वारा पहुंचा दिया गया।

इस सम्बन्ध में वर्ष 2023 में 25 नवंबर को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत कनेक्शन जुड़वाने का अनुरोध किया गया था। जिसपर उनके द्वारा प्रार्थना पत्र को जेई चहनियां को आवश्यक कार्यवाही के लिये क्लोज किया गया। फिर भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई और ना ही समस्या के बारे में किसी अधिकारी द्वारा जांच किया गया। जिससे नाराज होकर हम लोग प्रदर्शन करके जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा रहे है। अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या समाधान नहीं हुआ तो हमलोग विद्युत उपकेंद्र चहनियाँ पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों की होगी।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सुनीता, किरण, रामा, उर्मिला, रेखा, गीता, संगीता, रिंकू, अशोक, प्रिंस, मदन, पुल्लू, श्रीराम, सुरेश, छोटू, अखिलेश आदि रहे। इस सम्बन्ध में जेई सुभाष यादव ने कहा कि शिकायत संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page