वाराणसी
गंगा जी को माँ कहने वाले प्रधानमंत्री बताये देश की सबसे प्रदूषित नदी क्यों है गंगा : अविनाश पाण्डेय
राहुल गाँधी शहजादे नहीं बल्कि शहीदजादे हैं। जिनके दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए। इसे वो नहीं समझ सकते जिनके पुरखे अंग्रेजो से माफी और पेंशन लेते थे : अविनाश पाण्डेय
वाराणसी। कैन्टोमेंट एक निजी होटल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के महासचिव, अविनाश पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि, अब तक यूपी के 38 लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में समन्वय बैठक करते हुए प्रबुद्धजन, आम-अवाम का जबर्दस्त समर्थन करते हुए देख रहा हूँ जो निस्संदेह 2024 में तानाशाही सत्ता को बेदखल कर एक लोकतांत्रिक,धर्मनिरपेक्ष सत्ता के रूप में इंडिया गठबंधन की सरकार चाहती है।
अविनाश पाण्डेय ने माँ गंगा में बढते प्रदूषण पर चर्चा करते हुए आगे कहा कि, आखिरकार प्रधानमंत्री के नमामि गंगा और माँ गंगा के प्रति लगाव का सच यही है कि केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड ने गंगा को देश की सबसे प्रदूषित नदी बताया है। इसके अलावा भाजपा के राज्यसभा सासंद सुभाष चंद्रा की कंपनी से लेकर उनके चहेते उद्योगपति मित्र गौतम अडानी की कंपनी ने 1600 करोड़ रूपये डकार गये जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित मामले के दौरान बताया।

वाराणसी में गोद लिये गाँवो के कथित विकास का सच ग्रामीण जनता देख रही है जिसके खिलाफ 1जून को ईवीएम पर अपना अंगुली दबाकर जवाब देगी। वाराणसी में विकास के नाम पर प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्योगपति मित्रों का विकास और संघ के लोगो को बीएचयू जैसे शैक्षणिक संस्थान में व्यक्तिगत प्रभाव से प्रवेश करा कर उसकी छवि को नष्ट किया है। काशी में माँ गंगा के सनातनी पुत्र नाविक निषाद समाज व किसानों को ठगा गया है।
दूसरी तरफ कल रात अमेठी जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर कहा कि, यह स्मृति ईरानी और भाजपा के हताशा का परिचायक है। वहीं जनता में खत्म हो चुकी लोकप्रियता को भी बताती है। के.एल.शर्मा कांग्रेस के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं जिन्होने आजीवन जनता की सेवा ही किया इसलिए अमेठी की जनता उनके साथ है।

एक अन्य सवाल के जवाब में अविनाश पाण्डेय ने कहा कि, राहुल गाँधी के ऊपर शहजादा कहकर तंज कसने वाले जान जाएं कि वह शहीदजादा हैं। जिनके पिता और दादी का खून इस देश के लिए शहीद हुए। यह बात वो नही समझ सकते जिनके पुरखे अंग्रेजो से माफी और पेंशन मांगते थे।
प्रधानमंत्री जी किस मुँह से भ्रष्टाचार पर बात करते है जहाँ देश में पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक बड़े बड़े भ्रष्टाचारी नेता भाजपा रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर ईमानदार, सदाचारी ही नही मुख्यमंत्री और मंत्री बन गये हैं। वहीं जो लोग इनके खिलाफ हैं वह चाहे मुख्यमंत्री है, सासंद है, पत्रकार है वो संवैधानिक संस्थाओ के दुरूपयोग से जेलो में है।
वहीं देश का 83 प्रतिशत युवा आज बेरोज़गार है जहाँ उत्तर प्रदेश पेपर लीक प्रदेश बन चुका है। वहीं 32 किसान प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं। महिलाओ के सम्मान में आज दुनिया के सामने भारत की छवि गिरी है। जहाँ गैंगरेप के मामले मे बीएचयू, बिल्किस, मणिपुर, पहलवान बेटियो से लेकर उन्नाव, हाथरस, हासन तक दुष्कर्मियो के साथ भाजपा खड़ी नजर ही नहीं बल्कि घुटने टेकते नजर आयी है।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी से इडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रयाग जोन मीडिया कोआर्डिनेटर प्रवक्ता संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, पंकज सोनकर, चन्द्र प्रकाश, विकास कौण्डिल्य आदि उपस्थित रहें।
