वाराणसी
महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने दंपत्तियों को कराया एक
वाराणसी। कोतवाली की महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने रविवार को थाने पर आए तीन दंपत्तियों के बीच उपजे विवाद को सुलझा कर उन्हें फिर से एक कराया और पति-पत्नी के रिश्ते की डोर को मजबूती देकर समाज में पुलिस की अच्छी छवि की मिसाल पेश की। दंपतियों ने निकिता सिंह को शुक्रिया अदा करते हुए उनके कार्यशैली की तारीफ की।

बात करते हैं पहले केस की जिसमें शहर के कोनिया, आदमपुर क्षेत्र के निवासी एजाज अहमद और सुल्तान बीबी नामक दम्पत्ति के मध्य उपजे विवाद का बातचीत के माध्यम से निस्तारण कराके दोनों के बीच सहमति से सुलह समझौता किया गया। दंपत्ति ने भविष्य में एक दूसरे के साथ अच्छा जीवन-निर्वाह करने की कसम खाई।

वहीं दूसरे केस में चौक द्वार मड़ई क्षेत्र के रहने वाले रुखसाना और राजू (दम्पत्ति) के बीच किसी कारणवश पारिवारिक विवाद हो गया था। महिला ने इस संबंध में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने दोनों पक्षों को तलब कर थाना बुलाया और बातचीत के माध्यम से दोनों के बीच सुलह समझौता कराया। दंपति ने थाने में लिखित आश्वासन दिया कि, भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे और हमेशा एक साथ अच्छे से रहेंगे।

इसके अलावा तीसरे केस में जैतपुरा के निवासी शहनाज और शाहिद खान नामक दम्पत्ति के बीच उपजे विवाद का हल निकालते हुए मिडिएशन कराया गया और मिडिएशन सफल हुआ। इसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति के साथ सुलह समझौता कर लिया और प्रॉमिस किया कि, वह अपनी पत्नी को अच्छे से अपने पास रखेगा और उसे किसी भी प्रकार से परेशान नहीं करेगा।
