Connect with us

पूर्वांचल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक दलों संग बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

7 मई से 14 मई तक होगा नामांकन

11 मई को द्वितीय शनिवार एवं 12 मई को रविवार होने के कारण नहीं होगा नामांकन

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त0 रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया के साथ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, जुलूस, सभाएं, रैली सहित भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर, उन सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल व स्वस्थ्य संचार के माध्यम से सभी जानकारियां साझा की जानी चाहिए। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि, अब लगातार बैठकें होती रहेंगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन जैसे-पम्पलेट, पोस्टर छपवाने, चुनाव प्रचार करने, उम्मीदवार की ओर से किए जाने वाले व्यय आदि के सम्बन्ध में चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया।

Advertisement

उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से ऑनलाइन सुविधा पोर्टल के बारे में सभी पार्टी पदाधिकारियों को बताया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र का कोई भी कालम खाली नहीं छोड़ता है सूचना शुन्य होने की स्थिति में नील लिखना है। नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा।

नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में 5 से अधिक व्यक्ति का अंदर प्रवेश नहीं रहेगा। नामांकन में एससी-एसटी के लिए 12500  एवं अन्य के लिए 25000 धनराशि लगेगी। नामांकन से पूर्व सभी उम्मीदवार का नया बैंक खाता अवश्य खुला होना चाहिए। नामांकन के समय 2.25 सेंटी मीटर की वाईट बैकग्राउंड के साथ 10 फोटोग्राफ्स लाना आवश्यक है। विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में कई सवाल-जवाब भी किए गए। जिसका अफसरों ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार जवाब दिया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि, अपना दल जिला अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page