Connect with us

वाराणसी

टोल प्लाजा पर जमकर हुई मारपीट, 12 लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गाजीपुर के शादियाबाद लखनपुर निवासी रामाशीष राजभर परिवार के साथ वाराणसी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थें। तभी टोल प्लाजा के पास उनकी टोलकर्मियों से झड़प हो गई। एक व्यक्ति ने पुलिस पर बिना टोल टैक्स के वाहनों को पास कराने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया जो‌ मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। मारपीट में रामाशीष (32), राहुल राजभर (28), राजू राजभर (25), कुसुम देवी (28), रीना (35), अरबिंद (18), चून्नू (15) घायल हो गए।

Loading...

इस तोड़फोड़ में केबिन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के 12 लोगों को चोट लगी है। घटना के बाद दो घंटे तक वाहनों की कतार लग गई। जाम को देख पुलिस ने एक घंटे तक बिना टोल दिए वाहनों को पास कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। डीसीपी वरुणा ने भी मौके पर पहुंचकर सीसी कैमरे को खंगाला और आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page