Connect with us

वाराणसी

मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर, वोटर्स की सुविधाओं के लिए रहेगी यह व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गयी। बैठक में पिछले चुनाव के दौरान हुये लगभग 59 प्रतिशत मतदान को बढ़ाकर 70 प्रतिशत ले जाने को निश्चय किया गया।

जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न समुदाय के उपस्थित लोगों से मतदान बढ़ाने के लिए उनकी राय भी जानी। उन्होंने कहा कि मतदान बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र पर शीतल पेयजल,छाया को पंडाल, दिव्यांग, गर्भवती तथा वृद्ध मतदाताओं के लिये अलग से लाइन तथा व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गयी है। आप लोग सभी को प्रेरित करें ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पूरी मदद मिल सके।

उन्होंने बताया कि, 85 साल के ऊपर के मतदाताओं के लिए फॉर्म 12डी भरकर देने पर पोलिंग पार्टी घर जाकर मतदान करायेगी। पिछले दिनों विभिन्न माध्यमों जैसे गैस सिलिंडर पर, सिनेमा हाल के टिकटों पर लगातार 1 जून के मतदान के लिए टैग लाइन, ह्यूमन चेन, कार रैली, स्कूटी रैली आदि प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने उपस्थित समूह से कहा कि किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर मतदान बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक कर सकते हैं। रेस्तरां, होटल भी डिस्काउंट देने की बात किये हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत लगभग कुल 31 हजार दिव्यांगजनों को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने को कहा गया है। जिले में पंजीकृत कुल 117 ट्रांसजेंडरों ने मतदाता जागरूकता के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।शहर में स्थित लगभग 1200 पंजीकृत नावों से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन ने कहा है कि हम सभी अपने दुकानों पर बैनर लगाकर पहले मतदान फिर जलपान की बात लगातार करेंगे। उनके द्वारा रैली भी निकालने की बात कही गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों,रेहड़ी पटरी व्यवसायियों, कृषक, शिक्षक, इ-रिक्शा, नाविक, मत्स्य पालक, पशुपालक, चिकित्सक समेत विभिन्न समुदायों के लोगों को अपने समुदाय में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करके शत प्रतिशत ले जाने को प्रेरित किया गया।सीडीओ ने सभी को वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड करके को कहा। ताकि मतदाताओं को मतदान से संबंधित सभी जानकारियां मिले।

Advertisement

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में पिछले चरणों के हुये मतदान में लगातार मत प्रतिशत में 2019 के सापेक्ष गिरावट आ रही, जिससे बनारस को हमें बचाना है। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी को मतदान को प्रेरित करने के लिए शपथ दिलायी।बैठक में सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र, ध्रुपद गायक पद्मश्री प्रो.ऋत्विक सान्याल, प्रो.रेवती साकलकर,लगभग 20 से अधिक समुदायों के प्रतिनिधि,एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या समेत निर्वाचन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी सुभाष यादव ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page