Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : रोड शो के बाद नामांकन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा काल भैरव से लेंगे जीत का आशीर्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे। नामांकन से एक दिन पहले रोड-शो भी करेंगे। महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव संचालन समिति ने बैठक में नामांकन व रोड-शो की तैयारियों पर मंथन हुआ। पार्टी हाईकमान ने पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद तारीख घोषित कर दी। इस रोड-शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केन्द्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा एनडीए के नेता भी दिखेंगे।

पार्टी के क्षेत्रीय प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि, प्रधानमंत्री 13 मई को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। उसी दिन शाम को लंका से रवींन्द्रपुरी, सोनारपुरा, गोदौलिया होते हुए विश्वनाथ धाम तक उनका रोड शो होगा। रात में काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद वह सड़क मार्ग से बरेका पहुंचेंगे। जहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री बरेका से कालभैरव मंदिर जाएंगे। कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी वहां से कलक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल रवाना हो जाएंगे। नामांकन करने के बाद सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे फिर उसके बाद वहां से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page