वाराणसी
हजारों रुपये की साइबर ठगी, केस दर्ज
वाराणसी। सोयेपुर के निवासी सौरभ कुमार पांडेय ने शुक्रवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचकर अपने साथ हुए साइबर ठगी के मामले में शिकायत दर्ज कराया।

पीड़ित के अनुसार, मैंने बहनोई के इलाज के लिए हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के बारे में गूगल से जानकारी जुटाई थी। इस दौरान मुझे गूगल पर एक नंबर दिखाई दिया जिस पर मैंने बात की तो उसने कमरा बुक करने के लिए अपना खाता नंबर बताया जिस पर मैंने रुपए भेज दिए बाद में मैंने जब उस नंबर पर फोन मिलाया तब उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा श। मैंने कई बार फोन मिलाया लेकिन हर बार फोन स्विच ऑफ बताता रहा। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ साइबर ठगी हुई है।
पीड़ित व्यक्ति ने आगे कहा कि, मैं सभी लोगों से बस एक ही गुजारिश करना चाहता हूं कि, प्ले स्टोर से हमेशा वेरीफाइड एप्लीकेशन ही डाउनलोड करें और गूगल पर किसी भी प्रकार का नंबर ना निकाले वरना ठगी के शिकार हो सकते हैं। थर्ड पार्टी एप्लीकेशन कभी भी इस्तेमाल ना करें।
