वाराणसी
7 से 14 मई तक होगा नामांकन, प्रत्याशियों के दिलों की बढ़ी धड़कन
11 मई को द्वितीय शनिवार एवं 12 मई को रविवार लोक अवकाश होने के कारण नामांकन की कार्यवाही नहीं की जायेगी
नामांकन की कार्यवाही 11 बजे पूर्वान्ह से 3 बजे अपरान्ह तक कलेक्ट्रेट सभागार, वाराणसी में सम्पन्न होगी
वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु कार्यक्रम नियत किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए रिटर्निंग आफिसर, 77- वाराणसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र एस. राजलिंगम ने बताया कि, निर्वाचन की अधिसूचना की तिथि 7 मई मंगलवार, नाम निर्देशन करने का अन्तिम दिन 14 मई मंगलवार, नाम निर्देशन की संवीक्षा की अन्तिम तिथि 15 मई बुधवार, अभ्यर्थिताए वापस लेने की अन्तिम तिथि 17 मई शुक्रवार को अपराह्न 3:00 से पूर्व होगा।

मतदान का दिन शनिवार 1 जून को पूर्वाह्न 7:00 से सायं 6:00 तक तथा मतगणना 4 जून को होगी। उक्तानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन आदि की कार्यवाही 11 बजे पूर्वान्ह से 3 बजे अपरान्ह तक कलेक्ट्रेट सभागार, वाराणसी में सम्पन्न की जायेगी। 11 मई को द्वितीय शनिवार एवं 12 मई को रविवार लोक अवकाश होने के कारण नामांकन की कार्यवाही नहीं की जायेगी।

