Connect with us

धर्म-कर्म

काशी का एक और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल ‘साक्षी विनायक’ मंदिर 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्वनाथ गली में एक और सुप्रसिद्ध मंदिर ‘साक्षी विनायक’ का है। जो भी तीर्थ यात्री काशी में ‘बाबा विश्वनाथ’ का दर्शन करने आते हैं वह यहां पंचक्रोश की परिक्रमा करने के बाद भगवान ‘साक्षी गणेश’ का भी दर्शन कर पुण्य लाभ कमाते हैं।

वह अपनी तीर्थ यात्रा पर ‘साक्षी गणेश’ को अपने तीर्थ यात्रा का साक्षी यानी गवाह बनाते हैं क्योंकि यह गणेश मंदिर तीर्थ यात्रियों के लिए काशी में किए गए उनके धार्मिक कार्यों और दर्शन के लिए एक साक्ष्य होता है। इसीलिए इन्हें साक्षी विनायक गणेश कहा जाता है।

‘साक्षी गणेश’ वाराणसी के 56 विनायकों में से एक हैं। काशी खंड में भी इनका बहुत ही महत्व है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता भी माना जाता है। कोई भी धार्मिक कार्य अनुष्ठान बिना गणेश जी के दर्शन पूजन के शुरू नहीं होता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page