Connect with us

पूर्वांचल

जमुआ पुलिस चौकी के पास मंदिर में चोरी, चोरों के हौसले बुलंद

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। कछवां थानाक्षेत्र में जमुआ पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर दूर ऐतिहासिक शिव मन्दिर में चोरी हो गई। चोरों ने बाबा भोलेनाथ के छत्र शेषनाग की चांदी जड़ित मुकुट चोरी कर लिया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

Loading...

जमुआ निवासी श्रीचरण ने कहा कि, पुलिस थाने के पास हुई चोरी ने हम सबको डरा दिया है। जब थाने के पास चोरी हो सकती है, तब तो पूरा जमुआ बाजार खतरे में है। एक अन्य व्यक्ति सागर ने कहा कि, आसपास के लोगों ने ही चोरी की होगी। वहीं दूसरे लोगों ने कहा कि, पुलिस को यह तो पता है कौन नशे का कारोबार कर रहा है लेकिन मंदिर में चोरी को लेकर पुलिस ने 2 दिन में कोई बयान जारी नहीं किया। पूछने पर जमुआ पुलिस चौकी प्रभारी बोलें कि, हमको कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी हम जांच कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page